- 1 जनवरी 2026 से नई व्यवस्था होगी लागू
- डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति को मिलेगी पूर्ण वैधानिक मान्यता
पटना | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है कि 1 जनवरी 2026 से राजस्व अभिलेखों की सत्यापित (नकल) प्रति अब Online ही मिलेगी। नकल कॉपी देने की पारंपरिक भौतिक प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। अब केवल भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतियां निर्गत की जाएंगी। इस संबंध में विभाग के सचिव जय सिंह द्वारा सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, समाहर्ताओं, जिला अभिलेखागारों के प्रभारी पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।








