बेगूसराय |शहर स्थित जिला जनतादल यू के कर्पूरी सभागार में शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा का वर्गीकरण कराया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज को 1977 में अतिपिछड़ों को 12%, पिछड़ा को 8%, महिलाओं को 3% और आर्थिक रूप से ऊँची जातियों को 3% सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया। उनकी मृत्यु के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ समावेशी विकास कर रहे हैं।

कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय की स्थापना की
मुख्य अतिथि विधायक मनीष कुमार ने जननायक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता का अधिकार और समरसता के विचारों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलित-शोषित, पिछड़ा -अतिपिछड़ा वर्गों की आवाज थे।
इस जयंती कार्यक्रम को वरीय नेता विकाश कुशवाहा ,निगम पार्षद सह जदयू नेता गौरव राणा ,युवा अध्यक्ष पंकज राय, युवा नगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ,पूर्व प्रवक्ता बीरेंद्र पटेल ,महानगर उपाध्यक्ष अजय पासवान ,प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी ,मोनिका कुमारी ,रामराज महतो ,गंगा यादव ,प्रमोद चौधरी ,मनीष कुमार ,मो0 जियाउलाह ,शम्भू सिंह ,नवल कुमार ,बैकुंठ सिंह , अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो0 सरफराज, अरुण गाँधी, अशोक कुमार सिंह ,सुरेश प्रसाद सिंह ,नीरज पाली ,युवा नेता सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया।










