Download App from

फार्मर आइडी के लिए अब तक 40 लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन

बिहार में इन दिनों फार्मर आइडी के लिए अभी तक 47.8 प्रतिशत किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • बेगूसराय, वैशाली, शिवहर, कटिहार और बक्सर में आंकड़ा 80 प्रतिशत पार
  • तय लक्ष्य के अनुपात में अभी तक 47.8 प्रतिशत किसानों ने कराया पंजीयन

पटना | बिहार में इन दिनों फार्मर आइडी के लिए रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। निर्धारित लक्ष्य के अनुपात में अभी तक 47.8 प्रतिशत किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी की शाम तक राज्य में 40,84,956 किसानों का फार्मर आइडी रजिस्ट्रेशन हो चुका है। प्रतिदिन हजारों किसानों का पंजीकरण हो रहा है। पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री 21,97,778 पर पहुंच गया है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में वैशाली (96%), शिवहर (89%), कटिहार (82%), बेगूसराय (81%) और बक्सर ने 80 फीसदी का आंकड़ा छू लिया है। शेखपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, जहानाबाद और कैमूर का आंकड़ा फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में 60 फीसदी से ऊपर है। वहीं शिवहर (54.1%), कटिहार (50.4%), किशनगंज (41.7%), पूर्णिया (41.4%), भागलपुर (39.8%), वैशाली (35.8%) और सीतामढ़ी (33.7%) जैसे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

इन जिलों में रजिस्ट्रेशन की गति धीमी
पूर्वी चंपारण (28%), सारण (18%), सीवान (23%), जमुई (20%) और गोपालगंज (34%) में अपेक्षित गति नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा इन जिलों में विशेष अभियान, अतिरिक्त कैंप और सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य स्तरीय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके।
पारदर्शी तरीके से मिलेगा योजनाओं का लाभ
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के भूमि एवं योजना संबंधी डेटा का एकीकृत संकलन हो रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा। अभियान की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में उपलब्धि प्रतिशत में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

Picture of Shekhar

Shekhar

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x