Download App from

अब बिना Visa मिलेगी रूस में इंट्री, दोस्ती होगी और गहरी

रूस ने भारतीय पासपोर्ट धारकों अपने देश में वीजा-मुक्त प्रवेश देने की योजना बनाई है। फरवरी 2025 से भारतीय नागरिक बिना वीजा के रूस की यात्रा कर सकेंगे।
  • रूस अभी भारतीयों को इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) की सुविधा देता है

नई दिल्ली/एजेंसी | रूस और भारत अपनी दोस्ती को एक नया रंग देने के लिए एक नए समझौते पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत रूस ने भारतीय पासपोर्ट धारकों अपने देश में वीजा-मुक्त प्रवेश देने की योजना बनाई है। फरवरी 2025 से भारतीय नागरिक बिना वीजा के रूस की यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान रूस अपने वीजा-मुक्त टूरिस्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चीन और ईरान के यात्रियों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा देता है। रूस ने यह कदम दुनिया भर के पर्यटन उद्योग में भारत की क्षमता को पहचानने के बाद किया है। वर्तमान में भारतीय यात्रियों को रूस जाने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है।

जनवरी 2024 में 1700 ई-वीजा जारी हुआ था
हालांकि, रूस भारतीयों को इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) की सुविधा देता है। इस सुविधा को उसने अगस्त 2023 में 4 दिनों की अवधि के लिए शुरू किया था। जनवरी 2024 में रूस ने भारतीय पर्यटकों को 1,700 ई-वीजा जारी किए थे। राजधानी मॉस्को ने भी 2024 की पहली छमाही में 28,500 भारतीयों का स्वागत किया था। यह संख्या पिछले साल की तुलना में डेढ गुना अधिक है।

अभी रूस जाने में क्या परेशानी?
भारतीय नागरिकों को रूस में इंटी लेने के लिए थोड़ा परेशान होना पड़ता है। उन्हें रूस में रहने और बाहर निकलने के लिए रूसी दूतावास/वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी किया गया वीजा लेना होता है। कागजात बनवाने का प्रोसेस परेशानी से भरा है।

2024 में इन देशों ने भारतीयों को दी वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा
श्रीलंका ने 1 अक्टूबर, 2024 से भारतीय नागरिकों को 180 दिन की अवधि के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। थाईलैंड ने 11 नवंबर को भारतीयों के लिए 60 दिन की वीजा-मुक्त यात्रा सुविधा को अनिश्चिकाल के लिए आगे बढ़ा दिया है। ईरान ने फरवरी में 15 दिन की वीजा-मुक्त यात्रा और केन्या ने जनवरी से वीजा की जगह इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) की सुविधा शुरू की है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x