Download App from

Congress में कितने दिन टिकेंगे राजेश मुखिया?

  • बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस दे रहे प्रत्याशी की दावेदारी
  • जदयू में रहते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र। अधिकांश विधानसभा चुनाव में यहां मुकाबला आमने-सामने का ही रहा है। कभी-कभार ही त्रिकोणात्मक बना है, लेकिन मुकाबला त्रिकोणात्मक बनाने वाले भी चर्चा में रहे हैं। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से अभी किसी भी पार्टी से ऐसे नेता का नाम सामने उभर कर नहीं आ रहा जिसके बारे में कहा जा सके कि उसका टिकट पक्का है। कुंदन कुमार अभी भाजपा से विधायक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे निश्चित रूप से दावेदार होंगे, लेकिन पार्टी में उनके विरोध को देखते हुए राजनीतिक पंडितों ने भी अभी चुप्पी साध रखी है।

कांग्रेस की बात करें तो 2015 में विधायक रहीं अमिता भूषण प्रबल दावेदार हैं। हालांकि 2020 के चुनाव में उन्हें 4,554 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था बावजूद क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ देखी जा रही है। इसी बीच कांग्रेस से एक और दावेदार सामने आए हैं। नाम है राजेश कुमार। पिछड़े वर्ग (कुर्मी) से आते हैं। 21 सितंबर को ही जदयू का दामन छोड़ कांग्रेस के हाथ को थामा था। कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए उन्होंने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले से हजारों में अति पिछड़ा अधिकार सह बहुजन सम्मेलन आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। इस सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई नेता पधारे थे। लेकिन टिकट के सवाल पर चुप्पी साधे रखा। इसलिए यह कहना अभी आसान नहीं कि राजेश कुमार को टिकट मिलना पक्का है। हालांकि पिछले कई दिनों से वे दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनके विरोधी कहते हैं कि बड़ा सवाल यह कि टिकट नहीं मिला तो वो कांग्रेस में कितने दिन टिकेंगे।

2 अक्टूबर को सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करतीं अमिता भूषण। स्रोत : अमिता भूषण का X हैंडल
0
Please leave a feedback on thisx
चुनाव लड़ने का परिणाम… पार्टी से 6 साल का निष्कासन और अब कांग्रेस में
NDA में रहने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण जदयू ने राजेश कुमार को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। पार्टी ने दल से निकाला, लेकिन दिल से नहीं। क्योंकि हाल फिलहाल तक जदयू के कई मंत्री राजेश कुमार के यहां आते-जाते रहे हैं। चुनाव लड़ने का परिणाम देखते हुए राजेश ने इस बार पलटी मारी और टिकट की ख्वाहिश लिए कांग्रेस में शामिल हो गए। अति पिछड़ा अधिकार सह बहुजन सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें क्या आश्वासन दिया यह तो नहीं पता लेकिन इतना तय है कि टिकट हासिल करना उनके लिए टेढ़ी खीर है।

संबंधित खबर

Bihar Assembly Elections : कम्युनिस्ट पार्टी का दायरा और सीटें दोनों सिमटीं

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sanjay Jha
Sanjay Jha
13 days ago

Bahut hein rochak andaz mein likhi jai khabar hey. Yeh bhartiya loktantra mein hein sambhav hey. Kiss tarah sei satta sukh prapt karney ke liye ummidwar alliance dharam ka palan kiye bina sajhedar party ke pratyasi ke khilaf chunav larta hey jiskey chaltey usey party se niskasit kar diye jata hey.eskey baad wah Congress party ka daman thamta hey aur ticket paney key liye aire choti ka prayas karta hey.Sambhavtah ticket na milney per nirdaliye party sey chunav larney ko taiyar hey.Sahi mayney mein kursi prapt karney ke liye political ideology ko tak per rakh yah hathkanda apna tein hey.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x