Download App from

बीहट राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधान रंजन कुमार समेत 41 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को शिक्षा मंत्री देंगे

बीहट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार को 5 सितंबर को राजकीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार देंगे।

बेगूसराय | बीहट स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार को आगामी 5 सितंबर को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2024 दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षक दिवस के मौके पर पटना में देंगे। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक मिथिलेश मिश्र ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया है।

11 महिला शिक्षिकाएं भी होंगी सम्मानित
जारी पत्र के मुताबिक रंजन कुमार के अलावा प्रदेश के 40 अन्य शिक्षकों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में 11 महिला शिक्षिकाएं भी हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार देती है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अनुशंसित थे रंजन कुमार
बीहट राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार का नाम शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए अनुशंसित किया गया था। सरकार ने रंजन कुमार के अलावा अन्य पांच शिक्षकों के नामों की भी अनुशंसा की थी। सरकार की ओर अनुशंसित 6 में से दो शिक्षक, मधुबनी की मीनाक्षी कुमारी और कैमूर के सिकंदर कुमार सुमन का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया। इन दोनों को 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार दिया जाएगा।

राजकीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक

  • प्रभारी प्रधानाध्यापिका मृदुला कुमारी सिन्हा-सिन्दुआर मध्य विद्यालय, औरंगाबाद
  • शिक्षिका दिव्या रश्मि-मध्य विद्यालय, रत्तीखाप, कुटुम्बा, औरंगाबाद
  • प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा-मध्य विद्यालय, दलसिंहसराय, समस्तीपुर
  • शिक्षिका पुष्पा प्रसाद-बालिका मध्य विद्यालय, कुचायकोट, गोपालगंज
  • शिक्षिका कुमारी निधि-न्यू प्राथमिक विद्यालय, ठाकुरगंज, किशनगंज
  • शिक्षिका खुशबू कुमारी-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कठोन,कटोरिया, बांका
  • शिक्षिका सुमोना रिंकू घोष-मध्य विद्यालय, लत्तीपुर, बिहपुर, भागलपुर
  • शिक्षिका संजू कुमारी सरोज-प्राथमिक विद्यालय, परसा मथुरा, परसा, सारण
  • शिक्षक आशुतोष नन्दन-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रेनुका, हुसैनगंज, सीवान
  • शिक्षिका डा.शैल प्रज्ञा-राजकीयकृत आदर्श उच्च विद्यालय, बंसीटिकर, सबौर, भागलपुर
  • प्रधानाध्यापक आलोक कुमार-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखरपुर, गिरियक,नालन्दा
  • प्रधानाध्यापक सुधाकर ठाकुर-मध्य विद्यालय, दिघरा, मुशहरी,मुजफ्फरपुर
  • प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार-मध्य विद्यालय, कलारामपुर, जमालपुर, मुंगेर
  • प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यदेव कुमार-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरहरपुर, मढ़ौरा,सारण
  • प्रधानाध्यापक उमेश कुमार-मध्य विद्यालय, भौआरा, रहिका, मधुबनी
  • शिक्षक अमर आनन्द-श्रीलक्ष्मी प्रसाद यादव मध्य विद्यालय, अनहरी, रीगा, सीतामढ़ी
  • प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह-अनुग्रह मध्य विद्यालय, वार्ड नंबर-छह, औरंगाबाद
  • प्रधानाध्यापक संजय कुमार-बालिका मध्य विद्यालय, दिघीकला, हाजीपुर, वैशाली
  • प्रधानाध्यापक खुशनन्दन मंडल-मध्य विद्यालय, खरपट्टी, रून्नीसैदपुर, सीतामढ़ी
  • प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार झा-मध्य विद्यालय, जगेली, श्रीनगर, पूर्णिया
  • शिक्षक दीपक कुमार चौधरी-चौबे जवाहर उच्च विद्यालय, भीमकरूप, रोहतास
  • शिक्षिका उषा कुमारी-प्राथमिक विद्यालय अगरवा, जगरनाथपुर, पश्चिम चंपारण
  • शिक्षक श्रीकांत कुमार-उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांड़ापर, शेखपुरा
  • प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार-मध्य विद्यालय, डिहुरी, नगर प्रखंड, गया
  • शिक्षक संतोष कुमार वर्मा-इंटर स्कूल, आनती, कादिरगंज, नवादा
  • प्राचार्य विजय कुमार मिश्र-एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर
  • व्यावसायिक शिक्षक डा.जयनारायण दुबे-पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना
  • प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर चौहान-एएमएस विद्यालय, हसैली, श्रीनगर, पूर्णिया
  • शिक्षक मुन्ना प्रसाद-राजकीय मध्य विद्यालय, सराओ, दिनारा, रोहतास
  • प्रधानाध्यापक शिव शंकर कुमार-मध्य विद्यालय, लक्ष्मीसागर साधुगाछी, दरभंगा
  • प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी-राजकीय मध्य विद्यालय, राजापाकर, वैशाली
  • प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार-मध्य विद्यालय, घोरगहिया, पचरुखी, सीवान
  • प्रधानाध्यापक राजेश कुमार-मध्य विद्यालय, बलुआ बाजार, छतरपुर, सुपौल
  • शिक्षक राजीव कुमार-चतुरी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, महेशपुर, पिपरा, सुपौल
  • सहायक शिक्षक ब्रजेश कुमार-मध्य विद्यालय, बौरी, हुलासगंज, जहानाबाद
  • प्रधानाध्यापिका चंदा कुमारी-मध्य विद्यालय, जगजीवन आश्रम, मधेपुरा
  • प्रधानाध्यापक राजेश कुमार-मध्य विद्यालय, लड़ही, अलौली, खगड़िया
  • प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम-उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मलहरिया, कटिहार
  • शिक्षक आनन्द कुमार-केडीएचएस विद्यालय, धरहरा, मुरादपुर, नौहट्टा, सहरसा
  • प्रधानाध्यापक प्रसाद महतो-मध्य विद्यालय, माणिकपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय
Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x