Download App from

Sharda Sinha Death : पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा, अंतिम विदाई में गूंजे ‘छठी मइया की जय’ के नारे

छठ के संध्याकालीन अर्घ्य वाले दिन ‘बिहार की स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पटना के गुलबी घाट पर पुत्र अंशुमन ने मुखाग्नि दी।

पटना | छठ के संध्याकालीन अर्घ्य वाले दिन ‘बिहार की स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे मुखाग्नि उनके पुत्र अंशुमन सिन्हा ने दी। पद्मश्री शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम विदाई के दौरान शारदा सिन्हा अमर रहें और छठि मइया जय के नारे लगाए गए। गुलबी घाट पर बड़ी संख्या में लोग सुबह सात बजे ही पहुंच गए थे।

मां शारदा सिन्हा को मुखाग्नि देते पुत्र अंशुमन सिन्हा।

परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों ने दिया कंधा
शारदा सिन्हा के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों ने उन्हें कंधा दिया। अंतिम यात्रा में बीजेपी नेता रामकृपाल यादव भी शामिल हुए। इसके पहलेबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्री शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने राजेंद्र नगर पहुंचे, जहा सीएम ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। पटना के राजेंद्र नगर स्थित शारदा सिन्हा के घर से जब उनके पार्थिव शरीर को उठाया गया तब हर आंख नम नजर आई।

पांच नवंबर को हुआ था निधन
शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में हुआ था। उन्होंने रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर वहीं हो जहां डेढ़ माह पहले पति ब्रजकिशोर सिन्हा का अंतिम संस्कार किया गया था। बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट से पटना लाया गया था। अंतिम विदाई के समय ‘शारदा सिन्हा अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा शारदा तेरा नाम रहेगा’ और ‘छठी मइया की जय’ के नारे गूंज उठे।

संबंधित खबर :

Sharda Sinha Death : शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, कल गुलबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली AIIMS में दम तोड़ा

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x