Download App from

एबीपीपी के प्रदेश मंत्री बने बेगूसराय के पुरुषोत्तम कुमार, लोगों ने दी बधाई

एबीपीपी के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार बने। मुजफ्फरपुर कार्यालय के प्रांत कार्यालय में इसकी घोषणा की गई।

बेगूसराय। एबीपीपी के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार बने।मुजफ्फरपुर कार्यालय के प्रांत कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। आगामी 29 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक पूर्णिया में प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे। बेगूसराय जिले के इतिहास में पहली बार कोई कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री बना है। पुरुषोत्तम जी 2018 में संगठन में जुड़े जीडी कॉलेज उपाध्यक्ष, कॉलेज अध्यक्ष, नगर मंत्री, जिला संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष हैं। पुरुषोत्तम जी अभी पीएचडी कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय जिला इकाई के कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ पड़ी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने बिहार प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रांत संगठन मंत्री एवं बिहार प्रदेश के सभी पदाधिकारी को बेगूसराय जिला पर विश्वास मत करने के लिए धन्यवाद दिया एवं कहा कि बिहार विद्यार्थी परिषद पुरुषोत्तम जी के नेतृत्व में एक नया इतिहास रचेगा। मौके पर पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार, जिला सह संयोजक कमल कश्यप, नगर मंत्री अजीत कुमार, कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, कोऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष छोटू कुमार, अमन कुमार, रोशन कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!