Download App from

मन के भाव चेहरे पर दिखे, लोक रंग यात्रा से 5वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आगाज

बीहट मध्य विद्यालय में गुरुवार को 5वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ पद्मश्री सुधा वर्गीज ने लोक रंग यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया।
  • पद्मश्री सुधा वर्गीज ने हरी झंडी दिखाकर कलाकारों को रवाना किया
  • देर शाम गणेश गौरव के निर्देश में गंगा स्नान नाटक का मंचन

बेगूसराय | मन के भाव चेहरे पर दिख रहे थे। लोग कलाकारों के रंग में रंगे थे। परिधानों का रंग और बोलियां अलग-अलग थीं पर भावनाएं एक जैसी। ऐसा ही दृश्य गुरुवार को उस समय दिखा जब मध्य विद्यालय बीहट से लोक रंग यात्रा के लिए अलग-अलग राज्यों के लाेक कलाकारों का जत्था सड़कों पर निकला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकार और उनके वाद्य यंत्र जब अपनी तान छेड़ रहे थे तो राह से गुजरने वाले लोगों की जुबान से खुद ब खुद वाह! अद्भुत! गजब! जैसे शब्द निकल रहे थे। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की ओर से 5वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के शुभारंभ का।

ढोल और नगाड़े की थाप लोगों को थिरका रहे थे : लोक कलाकारों की झांकी में कलाकार सबसे आगे शंखवादन कर रहे थे। इनके पीछे देवहर की टोली मानर वाद्य यंत्र के साथ झूमते मगन थे। नगाड़े और पंजाबी ढोल की थाप पर लोग थिरकने को मजबूर हो रहे थे। लोक नाच में कठघोरवा, मोर मंजूर, डोमकच के कलाकार इस लोकरंग यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। स्कूलों से आए प्रतिभाशाली बच्चे रंग बिरंगे झंडो के साथ मार्च पास्ट कर रहे थे। पूरी झांकी में लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखने लायक थी।

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मदमस्त किया : मोर-मोरनी नृत्य ग्रुप में लालू, कुंदन, गोविंद, प्रिंस, लव कुश, उपेंद्र, सचिन ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। ढाक वाले ग्रुप में नरेश दास, शंभु दास, धर्मेंद्र दास, लखन दास की प्रस्तुति लाजवाब रही। पंजाबी नगाड़े में मो. सलमान, मो. अमन, मो. समीर, मो. अमीर ने बेहतरीन छाप छोड़ी। अंग्रेजी बैंड ग्रुप में शमीम, खुर्शीद, इमशान, सलमान, समन और कठघोड़ा ग्रुप में गजेंद्र यादव, भिखारी राम, प्रकाश राम, गानो राम की प्रस्तुति ने लोगों को मदमस्त कर दिया।

बीहट बाजार से निकली लोक रंग यात्रा : लोक रंग यात्रा मध्य विद्यालय बीहट से निकलकर बीहट बाजार होते हुए पक्का टोला से निकलकर काली स्थान के रास्ते विश्वनाथ मंदिर के बगल से होते हुए गर्ल्स स्कूल के रास्ते बीहट चांदनी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। लोक रंग यात्रा के पूर्व यात्रा को हरी झंडी पद्मश्री सुधा वर्गीज, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने दिखाई।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x