Download App from

BJP स्थापना दिवस पर नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

  • भाजपा ने 47वां स्थापना दिवस मनाया
  • भाजपा जिला कार्यालय में किया गया झंडोत्तोलन

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने झंडोतोलन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर संगठन की मजबूती और देश सेवा के संकल्प को दोहराया। मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्थापना दिवस हमें मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है: राजीव वर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है, जिसे धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। स्थापना दिवस हमें अपने मूल सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद दिलाता है।
पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन के गठन का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। पार्टी के संस्थापक विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इन लोगों की उपस्थिति रही
समारोह में जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुनील मुन्ना, बेबी रजक, सुमित सन्नी, मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री शुभम कुमार, संजना जायसवाल, जिला प्रवक्ता अमित कुमार, कार्यालय प्रभारी आलोक बंटी, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक छोटेलाल सिंह, महिला मोर्चा की ऋचा यादव, उमेश पासवान, राहुल कुमार,साकिब जया, राजेश कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर जिला कार्यालय को फूलों एवं लाइटों से सजाया गया था।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x