- सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक के साथ हुआ सांस्कृतिक आयोजन
- बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता और लोकसंस्कृति की झलक
बेगूसराय | काली नगर स्थित सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपावली और छठ महापर्व को लेकर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। दीपावली के उपलक्ष्य में बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंग-बिरंगी रंगोलियों और हाथों से तैयार किए गए सुंदर दीपकों ने सभी का ध्यान खींचा। इन कलाकृतियों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में छठ महापर्व की झांकी भी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छठ की परंपराओं, लोकसंस्कृति और आस्था को जीवंत रूप में दर्शाया। झांकी में पर्व की सांस्कृतिक महत्ता और पारंपरिक स्वरूप की झलक देखने को मिली।

विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की रंगोलियां और दीपक उनकी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को दर्शाते हैं। छठ महापर्व की झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां भी जरूरी हैं। इनसे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को बधाई दी।








