- अधिकारियों को सोकपिट निर्माण का दिया निर्देश
बेगूसराय | नगर निगम क्षेत्र में स्थित बीएमपी-8 परिसर से सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 14 एवं 15 स्थित बीएमपी-8 क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सिपाही हास्टल से सड़क पर बह रहे पानी का जायजा लिया और अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि बीएमपी-8 की पुरानी चहारदीवारी से पानी का रिसाव हो रहा है। इसी कारण हास्टल परिसर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पिपरा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय आवागमन प्रभावित हो रहा है।









