- पपरौर गांव का रहने वाला है रितेश, गुवाहाटी में किराये के मकान से गिरफ्तारी
- गजराज कोर के इनपुट पर कार्रवाई, मोबाइल और संदिग्ध दस्तावेज भी मिले
बेगूसराय/गुवाहाटी | पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बेगूसराय के एक रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 39 वर्षीय रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव का रहने वाला है। उसे पांच अक्टूबर को गुवाहाटी के सतगांव इलाके स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। रितेश पर पाकिस्तान के इंटेलिजेंस आपरेटिव (PIO) के संपर्क में रहकर भारतीय सेना और सुरक्षा बलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसने मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपित मोतिहारी निवासी अभिषेक कुमार सिंह की किस तरह मदद की।








