- सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा को 8वां स्थान मिला
- बक्सर के हेमंत मिश्रा ने 13वीं रैंक हासिल की
- जमुई की संस्कृति त्रिवेदी सूची में 17वीं नंबर पर
- वर्ष 2022 में भी संस्कृति ने पास की थी UPSC, आई थी 352वीं रैंक
नई दिल्ली/एजेंसी | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने पहला रैंक हासिल किया वहीं हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रही हैं। जारी परिणाम के टॉप 20 में बिहार के तीन अभ्यर्थी हैं। इनमें सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा को 8वां स्थान मिला है। बक्सर के हेमंत मिश्रा ने 13वीं और जमुई की संस्कृति त्रिवेदी 17वीं रैंक हासिल हुई है। संस्कृति ने वर्ष 2022 में भी UPSC की परीक्षा में सफलता पाई थी। उस वर्ष उन्हें 352वीं रैंक हासिल हुई थी।कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और उनकी रैंक भी जारी हो गई है। आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक करीब 15 दिनों बाद जारी किए जाएंगे।

शक्ति दुबे ने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा : शक्ति दुबे ने कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। हर्षिता गोयल ने बताया कि उन्होंने पिछले साल के असफल प्रयासों से सीख ली और इस बार अपनी रणनीति में सुधार किया। शक्ति बताती है कि उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। साल 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की थी।

हर्षिता गोयल हरियाणा में जन्मीं और गुजरात में हुई शिक्षा : हर्षिता गोयल का जन्म हरियाणा में हुआ है जबकि पली-बढ़ीं और पढ़ाई गुजराज के वड़ोदरा में हुई। उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बी.कॉम किया है। यहां उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी में करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘Belief Foundation’ नामक NGO में स्वेच्छा कार्य का भी किया है। यह संस्था थैलेसीमिया और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की मदद करती है। हर्षिता की UPSC यात्रा बताती है कि सही दिशा और समर्पण से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन्स को अपना वैकल्पिक विषय चुनकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टॉप 20 अभ्यर्थियों की लिस्ट
1. शक्ति दुबे :- 0240782
2. हर्षिता गोयल :- 0101571
3. डोंगरे आर्चित पराग :- 0867822
4. शाह मारगी चिराग :- 0180110
5. आकाश गर्ग :- 0631627
6. कोमल पूनिया :- 0818290
7. आयुषी बंसल :- 0691325
8. राज कृष्ण झा :- 0613295
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल :- 0694494
10. मयंक त्रिपाठी :- 5400180
11. एट्टाबोयिना साई शिवानी :- 0201480
12. आशी शर्मा :- 0182602
13. हेमंत :- 5913248
14. अभिषेक वशिष्ठ :- 0185637
15. बन्ना वेंकटेश :- 1010403
16. माधव अग्रवाल :- 0681221
17. संस्कृति त्रिवेदी :- 8010146
18. सौम्या मिश्रा :- 0834356
19. विभोर भारद्वाज :- 0833456
20. त्रिलोक सिंह :- 0861499
कब क्या हुआ था : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 16 जून 2024 को हुई थी। कुल 9,92,599 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 14,627 प्रत्याशी लिखित (मेन) परीक्षा के लिए पास हुए थे। जनवरी से अप्रैल के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम सूची जारी की गई है।
1129 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) : 180 पद
भारतीय विदेश सेवा (IFS) : 55 पद
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) : 147 पद
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘क’ : 605 पद
केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘ख’ : 142 पद
श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं।
सफल अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए नीचे क्लिक करें
