Download App from

बच्चे reel के नहीं Real हीरो बनें : अभिषेक सिंह

लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से पटना के ज्ञान भवन में आयोजित देश के सबसे लॉ कॉन्क्लेव में सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक को सम्मानित किया गया।

बेगूसराय | लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की ओर से पटना के ज्ञान भवन में आयोजित देश के सबसे बड़े लॉ कॉन्क्लेव में सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। सम्मान के रूप में उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी और लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने प्रदान किया। सम्मान पाने के बाद अभिषेक सिंह ने कहा कि यह सम्मान पाना मेरे लिए गौरव का पल है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप रील के नहीं रियल के हीरो बनिए। आप अपने किरदार को निभाने आए हैं, उसका निर्वहन कीजिए।

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार : बताते चलें कि इस सम्मान के लिए जिले से एक मात्र सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल को चुना गया था। स्कूल के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिलेवासी व विद्यालय परिवार को समर्पित है, जिनका प्रेम और स्नेह विगत 23 वर्षों से अनवरत मिलता आ रहा है।

सरकारी स्कूल के बच्चों को मुफ्त पुस्तक बांटूंगा : अभिषेक सिंह ने कहा कि मैं लगातार बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उनका हक दिलाते आया हूं और आगे भी जब भी बच्चों को मेरी जरूरत लगे वे मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। कहा कि आगे मेरी योजना सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच मुफ्त में पुस्तक बांटने का है।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Ranjan kumar
Ranjan kumar
10 months ago

अभिषेक सर को बहुत बहुत बधाई ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x