Download App from

Bihar में 66 किस्म के 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 5 जून से पौधारोपण अभियान शुरू होगा।

पटना | बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून से पौधारोपण अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारी को लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है।

66 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे : इस विशेष अभियान के तहत कुल 66 किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें काला शीशम, कनक चंपा, कटहल, खैर, क्रंज, महुआ, सागवान, साल, नीम, पीपल, पाकड़, मौलश्री, शरीफा, महोगनी, सहजन, सेमल, शहतूत आदि के पौधे शामिल हैं।

डीएम को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी : अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि 15 जून तक हर जिले की विस्तृत वृक्षारोपण कार्य योजना तैयार कर ली जाए। यह सुनिश्चित हो कि कितने पौधे कहां लगाए जाएंगे और वे कौन सी पौधशाला से उपलब्ध होंगे।

अभियान में जीविका दीदी, किसान भी भागीदारी देंगे : इस अभियान में सरकार के साथ-साथ जीविका दीदी, किसान, गैर-सरकारी संगठन (NGO), अर्धसैनिक बल और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। इस तरह यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप लेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी होगी।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x