Download App from

विकसित भारत का संकल्प विकसित शिक्षा व्यवस्था से पूरा होगा : सर्वेश कुमार

मंगलवार को जिन 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को देश को समर्पित किया गया उनमें से बिहार से इकलौता गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल है।
  • पूरे देश में 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देश को समर्पित
  • इन केंद्रीय विद्यालयों में बिहार से इकलौता गढ़हरा केंद्रीय विद्यालय
  • नई शिक्षा नीति की 5वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

बेगूसराय | देश में 14 हजार 500 पीएम श्री विद्यालय हैं। इनमें से केंद्रीय विद्यालय भी शामिल हैं। मंगलवार को जिन 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को देश को समर्पित किया गया उनमें बिहार से इकलौता गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल है। यह बेगूसराय जिले के लिए गौरव की बात है। ये बातें मुख्य अतिथि दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में “राष्ट्र को समर्पण” समारोह में कही।

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी सर्वेश कुमार, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, पूर्व मध्य रेलवे सदस्य केशव शांडिल्य, स्कूल के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्काउट गाइड के बच्चों ने सबसे पहले अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने आगत अतिथियों को शॉल, पाग, बुके और पौध देकर सम्मानित किया। 11वीं विज्ञान की छात्रा स्नेहा ने स्वागत नृत्य और 5वीं-छठी के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

75 लाख बच्चों का भविष्य सशक्त होगा : मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों के माध्यम से 75 लाख से अधिक बच्चों का भविष्य सशक्त होगा।इस विद्यालय में अब विश्वस्तर की शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। सामान्य पाठ्यक्रम के साथ ही आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, वोकेशनल ट्रेनिंग, ई लाइब्रेरी, प्ले जोन जैसी आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध होगी। विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला, विकसित शिक्षा व्यवस्था से ही रखी जाएगी।

बच्चे स्कूल से ही तकनीकी दक्ष होकर निकलेंगे : विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता केशव शांडिल्य ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस विद्यालय के 1000 छात्रों और आगे आने वाले छात्र-छात्राओं को विश्व स्तर की न सिर्फ शिक्षा मिलेगी बल्कि वो तकनीक रूप से दक्ष होकर विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के मजबूत सह यात्री बनेंगे।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आधुनिक शिक्षा मिलेगी : प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नई शिक्षा नीति की 5वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों को देश को समर्पित किया। इन विद्यालयों में बिहार से इकलौत गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल है। इस विद्यालय में बच्चों को आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, वोकेशनल ट्रेनिंग,प्ले जोन जैसी आधुनिक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक निकेतन चौधरी और कार्यक्रम का संंयोजन पीएम श्री की इंचार्ज नुसरत बानो ने किया। इस अवसर पर राकेश राय, अरविन्द चौधरी, मनोज राय, रोशन ध्रुव, डॉ. ज्ञान शेखर ठाकुर, संजीव कुमार, अमिय अभिलाष दत्ता, गोपाल चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
विनोद कर्ण
BINOD KARN
2 months ago

बेशक विकसित शिक्षा से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x