- नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से रिकॉर्ड 19वीं बार झंडा फहराया
पटना | 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सेना के जांबाजों के साहस और बलिदान को नमन किया और बिहारवासियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक के विकास कार्यों का विस्तृत विवरण देते हुए कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर जोर दिया। नीतीश कुमार ने बतौर सीएम गांधी मैदान से रिकॉर्ड 19वीं बार झंडा फहराया।
उन्होंने कहा- सरकार अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देगी। इसके साथ ही राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क को 100 रुपए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा के लिए 800 रुपए तक फीस ली जाती थी। मेन्स के लिए अलग से शुल्क लगता था। राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया एवं प्रदेशवासियों को संबोधित किया। (1/2) pic.twitter.com/Mq4ftPDcna
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 15, 2025
राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 15, 2025
संबंधित खबर
घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी रोटी छीन रहे हैं: PM मोदी