Download App from

नीतीश कुमार के नेतृत्व में BIHAR की तरक्की हो रही : विजय कुमार

बेगूसराय (बराैनी) | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तरक्की हो रही है। PM मोदी और CM नीतीश कुमार दोनों मिलकर सोना परोस रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता 20 वर्षों में काफी अधिक बढ़ी है। जिसका परिणाम है सामने बैठी हजारों जनता मालिक। चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी जैसे नेताओं के आने से सोने पर सुहागा हो गया है। भारत की ताकत पूरी दुनिया आज देख रही है। ये बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। शनिवार को बरौनी एपीएसएम कॉलेज में यह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

बिहार के समग्र विकास के लिए फिर से NDA सरकार बनाएं : विजय चौधरी
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 22 सितंबर से जीएसटी की दरें कम हो जाएंगी। इससे घरेलू सामानों की खरीदारी में राहत मिलेगी। दूसरी आर सीएम नीतीश कुमार भी 50 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए भेजेंगे। उन्हाेंन अपील की कि बिहार का समग्र विकास करना है तो 2025 में फिर से NDA सरकार बनाएं।
2047 तक विकसित बिहार बनाएंगे : रामकृपाल यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित बिहार बनाएंगे। वहीं मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा सीएम नीतीश कुमार ने एसटी-एससी के लोगों को विकास मित्र और टोला सेवक बनाकर बड़ा काम किया है। आज सभी समुदाय के लोग मिलकर एनडीए को जिताकर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाएं।
मुफ्त अनाज योजना रामविलास पासवान की देन : इंद्रा देवी
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा बिहार की तरक्की के लिए 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएं। लोजपा (आर) की प्रदेश नेत्री इंद्रा देवी ने कहा कि 11 वर्षों से पीएम मोदी ने भारत को विश्व के शीर्ष पटल पर रखा है। वहीं 20 वर्षों में सीएम नीतीश कुमार ने भी बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा स्वर्गीय रामविलास पासवान की ही देन है कि 81 हजार करोड़ जनता को प्रधानमंत्री 5 मुफ्त में किलो अनाज दे रहे हैं।

सम्मेलन को इन लोगों ने किया संबोधित
सम्मेलन को जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, रालोमो के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता केशव शांडिल्य एमएलसी देवेश कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में तेघड़ा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार, ललन कुंवर, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय आदि भी मौजूद थे।
मंच पर जगह नहीं मिली तो नीचे पर बैठ गए पूर्व MLC भूमिपाल

NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू की अंदरुनी खिंचतान स्पष्ट दिखी। बरौनी जंक्शन से लेकर न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के बीच जदयू के पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा रखे थे। लेकिन मंच पर उनको जगह नहीं मिली। जगह नहीं मिलने से तिलमिलाए पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय मंच के सामने ही जमीन पर बैठ गए और पूरे कार्यक्रम को सुना।

मंच के नीचे बैठें या ऊपर, जिन्हें टिकट मिलेगा विजयी बनाएंगे : रजनीश
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के कारण यह भीड़ आई है। NDA के नेता मंच के नीचे बैठें या ऊपर, यह कोई मुद्दा नहीं है। जिन्हें भी टिकट मिलेगा हम सब मिलकर उन्हें विजयी बनाएंगे। हालांकि मंच पर कुर्सी नहीं मिलने को लेकर रजनीश कुमार की एक कार्यकर्ता से भी बहस हुई। वहीं लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी खूब हंगामा किया।

संबंधित खबर

Bihar Assembly Elections : बेगूसराय में कुंदन नहीं गिरिराज की फंसेगी प्रतिष्ठा

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x