Download App from

29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम में Open Mic आयोजित

बेगूसराय जिला के 53वें स्थापना दिवस 2अक्टूबर के अवसर पर युवा कलाकारों एवं स्थानीय लोक कलाकारों के लिए गांधी स्टेडियम में ओपन माइक का आयोजन किया जा रहा है।

बेगूसराय | कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बेगूसराय जिला के 53वें स्थापना दिवस 2अक्टूबर के अवसर पर युवा कलाकारों एवं स्थानीय लोक कलाकारों के लिए गांधी स्टेडियम में ओपन माइक का आयोजन किया जा रहा है। ओपन माइक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर प्रतिदिन संध्या 5:30 से 6:30 तक किया जाएगा। इसमें कोई भी युवा कलाकार /कवि /विलुप्त लोक संगीत एवं लोक नृत्य से जुड़े कलाकार प्रस्तुति दे सकते हैं। ओपन माइक में भाग लेने वाले कलाकार कला संस्कृति कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

चित्र और मूर्तियों की प्रदर्शनी भी : इसके अतिरिक्त गांधी स्टेडियम स्थित अटल भवन में चित्रकला एवं मूर्तिकला की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से संध्या 5 बजे तक लगने वाले इस कला प्रदर्शनी में जिले के प्रसिद्ध चित्रकारों एवं मूर्तिकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य : जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने बताया कि ओपन माइक का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती कलाओं से युवाओं को अवगत कराना है। ऐसे आयोजन से विलुप्त होती टिकुली कला, मंजूषा कला और सुजनी कढ़ाई जैसी कला नई पीढ़ी तक पहुंचेगी। प्रदर्शनी का डाक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में ऐसे युवाओं व कलाकारों को सुविधा भी दी जाएगी।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x