बेगूसराय | बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के चुनाव प्रचार को लेकर गुरुवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने की। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने प्रचार क्षेत्र में मुस्तैदी से जुटने की अपील की ताकि अमिता भूषण की जीत सुनिश्चित हो और जीत के अंतर को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत तय है। क्षेत्र में मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण को अपना समर्थन दे रहे हैं।
दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आएंगी। संभावना है कि राहुल गांधी भी बेगूसराय आएंगे। सार्जन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हमें चूकना नहीं है। गठबंधन के सभी दल एकसाथ हैं। सभी एकमत हैं। हम एकजुट रहेंगे तो हमारी जीत निश्चित है। बैठक में सुबोध कुमार, महेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वैद्यनाथ सिंह, कौशल किशोर, संजय सिंह, हारुण रशीद खान, मोहम्मद मतीन, जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया आदि मौजूद रहे।











