पटना | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान हुआ। बेगूसराय जिले में सर्वाधिक 59.82% मतदान हुआ है जबकि मुजफ्फरपुर में 58.40 और गोपालगंज में 58.17 प्रतिशत मत पड़े हैं। वोटिंग वाले जिलों में पटना अभी भी सबसे नीचे है। पटना में 48.69% लोगों ने वोट दिए हैं।

पटना में अब तक सबसे कम मतदान
निर्वाचन आयोग के अनुसार, लखीसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा जिले के मतदाता भी वोट डालने में उत्साह दिखा रहे हैं। जिन 18 जिलों में वोटिंग हो रही है उनमें से 16 जिले में दोपहर 3 बजे तक 50 प्रतिशत से अिधक वोटिंग हो चुकी है। केवल शेखपुरा और पटना ही दो ऐसे जिले हैं जहां मतदान 50 प्रतिशत से नीचे हैं।

1314 उम्मीदवार मैदान में
बताते चलें कि 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर मतदाता अपना मत डाल रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण की 102 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान हुआ। बेगूसराय जिले में सर्वाधिक 59.82% मतदान हुआ है।@ECISVEEP @CEOBihar @NitishKumar @DM_Begusarai @PMOIndia @girirajsinghbjp @BJP4India @Jduonline pic.twitter.com/5uyl2tjtRe
— newsvistabih (@newsvistabih) November 6, 2025
संबंधित समाचार











