- बख्तियारपुर से ही रूट बदलकर हटिया जाएगी
- 22 मार्च से पटना होकर हटिया जाएगी
- गया स्टेशन पर चल रहा पुनर्निर्माण कार्य
पटना | बेगूसराय से पटना जाने वाले लोगों के लिए परेशानी वाली खबर है कि आज से (5 फरवरी 2026) से अगले 45 दिनों तक कोसी एक्सप्रेस पटना नहीं जाएगी। यह ट्रेन बख्तियारपुर से रूट बदलकर हटिया जाएगी। हटिया से लौटने का भी यही मार्ग रहेगा। बताते चलें कि अभी तक यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट वाया सरहसा होकर पटना-हटिया के बीच चल रही थी। इस ट्रेन के अगले 45 दिनों यानी 21 मार्च तक बेगूसराय से पटना जाने वाले यात्रियों को अब राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार ऐसा निर्णय गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर हो रहे पुनर्निर्माण को लेकर लिया गया है।
अब किस रूट से हटिया जाएगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, कोसी एक्सप्रेस अब बख्तियारपुर स्टेशन से ही दूसरे रूट राजगीर, तिलैया, पयमार स्टेशन होते हुए बंधुआ स्टेशन होकर सीधे तनकुप्पा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से निर्धारित स्टेशन होते हुए हटिया पहुंचेगी।
अभी तक कौन सा रूट था
अभी तक कोसी एक्सप्रेस बख्तियार के बाद खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर, पटना, पुनपुन, तेरंगना, जहानाबाद, बेला, गया स्टेशन होकर चलती थी।










