Download App from

नौला उच्च विद्यालय परिसर में बनेगा डिग्री कॉलेज, प्रस्ताव किया जा रहा तैयार

  • डीएम ने वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
  • पंचायत सरकार भवन की प्रगति की समीक्षा की

    बेगूसराय (वीरपुर)। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत वीरपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया एवं जनसुनवाई की। इस अवसर पर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार प्रतिवेदन की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने वी बी -जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी पंचायतों के लिए योजनाओं का चयन कर पोर्टल पर शीघ्र प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। पंचायत सरकार भवन की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने अवगत कराया कि आठ पंचायतों में से दो पंचायतों में भूमि संबंधी समस्या के कारण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य लंबित है। इस पर डीएम ने अंचल अधिकारी को अविलंब भूमि चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण की समीक्षा के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि नौला उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायतों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। जल निकासी की समस्या पर उन्होंने उपयुक्त स्थल चयन कर सामुदायिक सोख्ता निर्माण कराने हेतु प्रखंड समन्वयक को निर्देशित किया।

फार्मर रजिस्ट्रेशन में आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु सरपंच के माध्यम से भूमि बंटवारा कराकर पंजीकरण कार्य संपादित कराने को कहा। साथ ही निजी भूमि से निजी कार्य हेतु मिट्टी कटाई के मामले में अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने के लिए स्थानीय थाना को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Picture of प्रवीण प्रियदर्शी

प्रवीण प्रियदर्शी

1998 से पत्रकारिता का सफर जारी। हिंदी मासिक पत्रिका ‘दूसरा मत’ से लिखने की शुरुआत। राष्ट्रीय जनमुक्ति पत्रिका का संपादन। दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग। दैनिक अखबार हिंदुस्तान, दैनिक हरिभूमि (हरियाणा), प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में पत्रकारिता की।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x