Download App from

जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक कार्यपालक पदाधिकारी का किया पुतला दहन

  • दस दिनों से अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं जिला परिषद के सदस्य 

बेगूसराय।  जिला परिषद के दर्जनों सदस्यों ने मिलकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट भवन के उत्तरी प्रवेश द्वार पर जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला दहन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आज हमलोग दस दिनों से अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं लेकिन हमारी मांगों को अनसुनी की जा रही है। डीडीसी अपने कार्यालय से कार्यादेश नहीं निकाल रहे हैं। जब तक कार्यादेश हमारी 5 सूत्री मांगों का नहीं निकलेगाा तब तक हम लोग धरना पर बैठे रहेंगे। इस धरणा के बाबत पूछे जाने पर डीडीसी आकाश चौधरी ने बताया कि जिप के सदस्यों के साथ हमारी बातचीत एक सप्ताह पहले बैठक मे हो चुकी है। उनकी सभी मांग  पर गंभीरता पूर्वक विचार कर आगे की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुतला दहन में ये लोग थे मौजूद 

इस पुतला दहन के मौके पर जिप के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिप सदस्यों में नंदलाल राय, मनमोहन महतो, नीतीश कुमार, घनश्याम राय, चंदन कुमार, अंजनी कुमार सिंह, अमित कुमार देव ,पुष्पा देवी, जिप के प्रतिनिधियों में रौशन चौरसिया, एक्टिंग सिंह, राम विनय सिंह, मुकेश यादव, राजीव कुमार आदि थे।

Picture of प्रवीण प्रियदर्शी

प्रवीण प्रियदर्शी

1998 से पत्रकारिता का सफर जारी। हिंदी मासिक पत्रिका ‘दूसरा मत’ से लिखने की शुरुआत। राष्ट्रीय जनमुक्ति पत्रिका का संपादन। दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग। दैनिक अखबार हिंदुस्तान, दैनिक हरिभूमि (हरियाणा), प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में पत्रकारिता की।
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x