Download App from

रंगों में डूबी कूचियों ने स्वच्छता का संदेश दिया

  • बीहट में आरटी राजन स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन
  • विभिन्न स्कूलों के 189 बच्चों ने लिया हिस्सा

बेगूसराय (बीहट) | नगर परिषद बीहट के प्राथमिक विद्यालय चकिया, दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 189 बच्चों ने खुले आसमान के नीचे रंगों की छटा बिखेरी। रंगों में डूबी कूचियों ने देश को स्वच्छ रखने का दिया संदेश। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित आरटी राजन स्मृति प्रतियोगिता का। अलग-अलग विद्यालयों से आए अलग-अलग उम्र के बच्चों ने रंगों का जादू दिया। हर रंग में प्रकृति और स्वच्छता के लिए बच्चों की जीती जागती तस्वीर आंखों में चमक रही थी। बच्चों ने जहां एक तरफ प्रकृति का सजीव चित्रण किया, वहीं समाज में स्वच्छता को लेकर चल रहे मुहिम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। चकिया दुर्गा मंदिर के मैदान में रविवार को बच्चे किसी कोने में रंगोली तो किसी कोने में पेंटिंग कर एक नई आकृति गढ़ रहे थे। पंक्तिबद्ध बच्चों ने अपने रंगों से समाज को एकसूत्र में बांधने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का संयोजन आकाश गंगा के अंकित कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने किया।

बच्चे हंस रहे, मतलब दुनिया अभी बाकी है
संगठन के सचिव गणेश गौरव ने कहा कि ये बच्चे प्रतियोगिता में नहीं बल्कि अपनी व्यापक भावनाओं को रख रहे हैं। आकाश गंगा तन नहीं मन रंग रहा है जो समाज के लिए बहुत ही जरूरी है। आप बच्चे हंस रहे हैं इसका मतलब दुनिया अभी बाकी है। खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की दुनिया में रंग भरा जा रहा है। हर बच्चे रंग और अबीर के साथ-साथ कूचियों से देश को बना रहे हैं। सब अपने हाथों से देश को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना की जाह्नवी कुमारी, आंचल कुमारी थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुन्दन कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, संरक्षक संजय कुमार ललन, नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, एनटीपीसी के पृथ्वीराज ने किया
किन्हें क्या पुरस्कार मिला
  • माध्यमिक स्तर
    चित्रकला : प्रथम कमानी कुमारी, द्वितीय शिवानी, तृतीय शिवानी रानी
    रंगोली : प्रथम सुरभि कुमारी, द्वितीय तन्नू कुमारी, तृतीय मुस्कान
    मेहंदी : प्रथम सपना, द्वितीय सोनी, तृतीय अंकुश
    क्राफ्ट : प्रथम सपना, द्वितीय खुशी, तृतीय बंदना
  • मध्य स्तर
    चित्रकला : प्रथम इंशात, द्वितीय अक्षत आनंद, तृतीय आयुष
    रंगोली : प्रथम अनोखा कुमारी, द्वितीय संध्या, तृतीय आर्यन
    मेहंदी : प्रथम लक्ष्मी, द्वितीय मीठी, तृतीय आरती
    क्राफ्ट : प्रथम कन्हैया, द्वितीय प्रतीक्षा, तृतीय अमन

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x