Download App from

बेगूसराय को अब तक नहीं मिली बेहतर रेल कनेक्टिविटी

बेगूसराय | बेगूसराय रेलवे स्टेशन के महत्व को लगातार नजरअंदाज किया गया है। यह एक गंभीर सार्वजनिक प्रश्न बन चुका है कि प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स देने वाला जिला बेगूसराय अब तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्यों नहीं जुड़ पाया है। यहां क्या हमेशा प्रयाेग ही हाेता रहेगा। यह जिला प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह जिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के सांसद गिरिराज सिंह केंद्रीय स्तर पर प्रभावशाली भूमिका में हैं, कई विधायक एवं विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, सैकड़ों वार्ड पार्षद, मुखिया-सरपंच तथा 18 प्रखंड प्रमुख जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। बावजूद बेगूसराय रेलवे स्टेशन एवं आसपास के लाखों यात्रियों के साथ रेल प्रशासन, रेलवे बोर्ड एवं मंत्रालय स्तर पर हो रही दोहरी नीति, उपेक्षा और संभावित भेदभाव गंभीर चिंता का विषय है।

समय और धन की बर्बादी का दोषी कौन
पूर्व मध्य रेल दैनिक यात्री संघ, बेगूसराय के महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि स्थिति अत्यंत गंभीर होती जा रही है, क्यूंकि उपयुक्त, सुविधाजनक, द्रुतगामी, नियमित एवं पर्याप्त रेल सेवाओं के अभाव में बेगूसराय और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्री प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं। छोटे वाहनों में ठूंसकर, लादकर-लदकर या लटककर-लटकाकर और बेहद जोखिम भरे तरीके से मोकामा, हाथीदह, बरौनी, मानसी, जमालपुर एवं पटना जाकर ट्रेन पकड़ना को वह मजबूर किये जा रहे हैं। इस प्रकार की यात्रा न केवल कष्टदायक बल्कि समय और धन की अनावश्यक बर्बादी भी साबित होती है। यह स्थिति किसी भी दृष्टि से राज्य के सर्वाधिक टैक्स पेमेंट करने वाले जिले और राज्य की औद्योगिक राजधानी के मुख्यालय रेलवे स्टेशन के अनुरूप नहीं कही जा सकती।
ये ट्रेनें सीटी बजाती निकल जाती हैं बेगूसराय से
  • 15621/15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस:- सीवान, छपरा, हाजीपुर, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार में ठहराव।
  • 15635/15636 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस:- उपरोक्त कई स्टेशनों पर ठहराव।
  • 15933/15934 अमृतसर–न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस: कई छोटे शहरों में ठहराव।
  • 15903/15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया में ठहराव।
  • 15631/15632 बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस: पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, खगड़िया, नौगछिया आदि में ठहराव।
  • 12423/12424 राजधानी एक्सप्रेस: पाटलिपुत्र, मानसी, नौगछिया, कटिहार आदि में ठहराव।
  • 22411/22412 अरुणाचल एक्सप्रेस: कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव।
  • 14037/14038 नई दिल्ली–सिलचर एक्सप्रेस: पाटलिपुत्र, कटिहार, किशनगंज में ठहराव।
  • 15077/15078 कामाख्या–गोमती नगर एक्सप्रेस: बक्सर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, खगड़िया आदि में ठहराव।
  • 14619/14620 त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस: पाटलिपुत्र, कटिहार, किशनगंज में ठहराव।
कहीं यह बेगूसराय के साथ सुनियोजित उपेक्षा तो नहीं?
स्थानीय जनता के बीच यह धारणा लगातार मजबूत हो रही है कि किसी विशेष हित-समूह या प्रभाव के कारण बेगूसराय रेलवे स्टेशन की सुनियोजित उपेक्षा की जा रही है। यह प्रश्न अब सीधा जवाबदेही से जुड़ गया है- उन जनप्रतिनिधियों से भी, जिन्हें जनता ने संसद और विधानमंडल में अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए चुना है। पूर्व मध्य रेल यात्री संघ, बेगूसराय लंबे समय से इस गंभीर विषय को पूर्व मध्य रेल, रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय के समक्ष निरंतर उठाता रहा है, किंतु अब तक अपेक्षित ठोस पहल नहीं हो सकी है।
एक पहलू यह भी : अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें भी मिलीं
ऐसा भी नहीं कि बेगूसराय को नई ट्रेनें नहीं मिलीं हैं। पिछले छह महीने की बात करें तो करीब आधा दर्जन ट्रेनें ऐसी हैं जिनका ठहराव बेगूसराय में शुरू हुआ है। ऐसे में यात्रियों को फायदा भी मिला है।
  • पिछले छह महीने में मिली ट्रेनें
    डिब्रूगढ़–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस (15949/15950)
    कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस (15671/15672)
    छपरा–दिल्ली (आनंद विहार) अमृत भारत एक्सप्रेस
    सहरसा–लोकमान्य तिलक (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस
    जयनगर–पटना नमो भारत (वंदे मेट्रो)
    वंदे भारत एक्सप्रेस (22233/22234)

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sanjay Jha
Sanjay Jha
1 month ago

Begusarai ke andekhi ho rahe hey yeh sahi phir chahey wah udyog laganey ke chhetri mey ho ya railway bibhag ke ore say. IOCL jaisey navratn company ke baad sey koi bhi mahatpurna udyog nahi lag paya hey jabki Textile minister kendra Begusarai se hein hey. Mansi mein Rajdhani Exp ka tahrav ka koi auchit nahi hey kyonki IOCL aur refinery Begusarai mein sthit honey se iska mahatab barh jata hey. Train ka tharav toh mahtab rakhta hein hey Issey adhik zaroorat es baat ka hey ke Begusarai station ko naya swaroop diya jaye aur uska kaya kalp kiya jaye.Iske liye anvarat prayas ke zaroorat hey.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x