Download App from

डीआरसीसी प्रबंधक का मानदेय स्थगित करने का आदेश

  • डीडीसी ने सात निश्चय–02 के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की
  • डीआरसीसी प्रबंधक को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश

बेगूसराय | डीडीसी आकाश चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यालय में सात निश्चय-02 के तहत डीआरसीसी की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डीआरसीसी प्रबंधक की कार्यप्रणाली असंतोषजनक जाने पर उपविकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका मानदेय स्थगित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कार्य में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। डीडीसी ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ने बताया कि माह दिसंबर 2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग के अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में जिला 24वें स्थान पर, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना में 14वें स्थान पर तथा कुशल युवा कार्यक्रम में द्वितीय स्थान पर है। बताते चलें कि सात निश्चय-02 योजनाओं के कार्यान्वयन में बेगूसराय जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से प्रभावित हो रही रैंकिंग
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कुल प्राप्त आवेदनों की तुलना में ऋण स्वीकृति/निस्तारण में अंतर बना हुआ है। लंबित आवेदनों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जिससे योजना की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपविकास आयुक्त ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण तथा मासिक अंतर को शून्य करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम में और अधिक प्रगति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रगति की गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में डीपीओ (योजना), डीपीओ (लेखा), शिक्षा विभाग, बेगूसराय, डीपीएमयू लीड, बेगूसराय, जिला क्षेत्रीय समन्वयक (सोशल) सात निश्चय, बेगूसराय तथा डीआरसीसी, बेगूसराय के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x