Download App from

प्रतिस्पर्धात्मक युग में सफलता के लिए नए विचारों के साथ समाधान करना जरूरी

  • जीजीआईएमएस में नवाचार एवं उद्यमिता पर प्रेरणादायक कार्यशाला आयोजित

बेगूसराय | गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (जीजीआईएमएस) रामजानपुरमें “नवाचार एवं उद्यमिता” विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता तथा उद्यमशील दृष्टिकोण का विकास करना रहा ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. सुधा झा ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नवाचार, समस्या-समाधान और उद्यमिता के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

वर्तमान समय में वही सफल जिसके पास पूरी जानकारी
मुख्य अतिथि पीएच.डी. (आईआईटी दिल्ली) प्रो. ऋषि कांत ने नवाचार और उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है, जिसमें वही सफल होता है जो नए विचारों के साथ समस्याओं का समाधान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, विचार चयन, बाजार विश्लेषण, व्यवसाय मॉडल निर्माण, वित्तीय संसाधन जुटाने तथा व्यवसाय विस्तार की प्रक्रियाओं के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी।
चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर ने भी विचार रखे
चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना के प्रोग्राम ऑफिसर गौरव रविराज ने भी विद्यार्थियों को संस्थागत समर्थन, स्टार्टअप परामर्श, इनक्यूबेशन सुविधाओं तथा प्रबंधन संस्थानों की भूमिका के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने और अपने विचारों को वास्तविक स्वरूप देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी और अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रश्नोत्तर सत्र में अतिथियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही कार्यशाला
सहायक प्राध्यापक विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. ऋषि कांत, गौरव रविराज, प्राचार्या प्रो. सुधा झा, सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान ने भविष्य में भी नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x