Download App from

कटिहार में सिलेंडर ब्लास्ट से 200 से अधिक दुकानें राख

  • होटल में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग ने लिया विकराल रूप
  • पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिरा
  • 6-7करोड़ का नुकसान, देर से पहुंची दमकल

कटिहार (कुरसेला) । कटिहार के कुर्सेला प्रखंड स्थित हटिया बाजार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में 200 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान कपड़े, मसाले और किराना सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इससे दुकान के आगे रेहड़ी पर लगी दुकानें भी चपेट में आ गई। पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिर गया।

फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। इसी कारण आग की चपेट में छोटी-बड़ी दर्जनों दुकानें आ गईं। घटना के 1 घंटे बाद छोटी दमकल की गाड़ी पहुंची, जो घटनास्थल के समीप अंदर भी नहीं जा पा रही है। जिससे देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

चारों तरफ मची अफरा-तफरी

बाजार के कारोबारी चंदन कुमार ने बताया कि शाम 7 बजे एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते मेरी दुकान भी चपेट में आ गई। दमकल गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया 

प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर विस्फोट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है। संकरे रास्तों के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में कठिनाई हुई, जिससे आग पर काबू पाने में घंटों लगे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x