- संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला जदयू की बैठक आयोजित
- बैठक में सभी नौ सेक्टर प्रभारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे
बेगूसराय | जिला जनता दल (यू) बेगूसराय महानगर की ओर से मंगलवार को संगठनात्मक चुनाव 2026–28 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर के सभी नौ सेक्टर प्रभारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी रीना चौधरी ने की। कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठनात्मक एकता और सक्रिय भागीदारी के साथ संगठनात्मक चुनाव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) का संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से जनता के बीच पार्टी की आवाज पहुंचेगी।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें : राजकुमार
मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत करना ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है। बैठक को प्रदेश प्रवेक्षक सुदेश कुमार मुन्ना, चुनाव प्रभारी रीना चौधरी ने भी संबोधित किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक चुनाव 2026–28 को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाएगा। सभी प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर संगठन को सशक्त बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजकुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार सिंह, रोहित रजक, राजेश कुमार गिरीश राय, महानगर प्रवक्ता कुंदन कुमार सिन्हा, सिकंदर पटेल आदि मौजूद थे।










