Download App from

बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालयों में लगेगा सीसीटीवी

बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। इसके लिए प्रति अंचल कार्यालय एक लाख 25 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6.71 करोड़ रुपए किए आवंटित
  • इसी वर्ष पूरा करना होगा काम, प्रति अंचल 1.25 लाख रुपए जारी

पटना | प्रदेश के सभी 537 अंचल कार्यालय अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने करीब 6.71 करोड़ रुपए किए आवंटित किए हैं। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रत्येक अंचल को करीब 1.25 लाख रुपए आवंटित किए जा रहे हैं। इसी वित्तीय वर्ष में इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलेंगी और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी।

सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया पत्र
इस संबंध में विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने सभी समाहर्ताओं को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार, सभी 537 अंचल कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा के क्रय एवं अधिष्ठापन हेतु प्रति अंचल 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) रुपए CFMS के माध्यम से निर्गत किए गए हैं। धनराशि संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। आवंटित राशि का उपयोग केवल सीसीटीवी कैमरों के क्रय एवं अधिष्ठापन के लिए ही किया जाएगा। राशि की निकासी इसी वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित की जाए। यदि किसी कारणवश निकासी नहीं होती है और देयता अगले वित्तीय वर्ष में चली जाती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।

Picture of विजय झा

विजय झा

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x