Download App from

​​​​​अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र पर गिराया बम

  • ईरान ने जवाब में कतर के तेल टैंकर पर हमला किया

नई दिल्ली /एजेंसी। अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के परमाणु केंद्र पर बम से हमला किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का वीडियो फुटेज भी जारी किया। हालांकि ईरान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं जवाब में ईरान ने फारस की खाड़ी में तेल लेकर जा रहे कुवैती टैंकर पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। जानकारी के अनुसार, टैंकर पर 12 लाख बैरल सऊदी और आठ लाख बैरल कुवैती कच्चा तेल था। उपग्रह चित्रों से संकेत मिले हैं कि ईरान के परमाणु केंद्र पर हमले से ठीक पहले यूरेनियम से भरे 18 कंटेनर परमाणु केंद्र में पहुंचाया गया था। दूसरी ओर, रिवोल्यूशनरी गार्ड के खातम अल अनबिया मुख्यालय ने एक बार फिर अमेरिका को जमीनी सैन्य अभियान को लेकर चेतावनी दी है। इब्राहिम जोल्फाघरी ने कहा कि ईरान की जमीन पर कदम रखनेवाले किसी भी आक्रांता के पैर काट दिए जाएंगे।

जिसे तेल चाहिए वह होर्मुज खुलवाकर खरीदे
ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसैनिक क्षमता और मिसाइल भंडार को कमजोर कर अमेरिका अपने मुख्य सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है। ऐसे में होमरू जलडमरूमध्य खोलने की लंबी सैन्य कार्रवाई के बजाय आगे कूटनीतिक दबाव के जरिये व्यापार बहाली पर जोर देना चाहिए। व्हाइट हाउस ने भी कहा है कि सैन्य अभियान की अवधि शुरू से सीमित रखी गई थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नाटो देशों को निशाने पर लिया। कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जो होर्मुज जलमार्ग से तेल नहीं ले पा रहे हैं, तो उन्हें अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त तेल है। जिसे भी तेल चाहिए उसे हिम्मत दिखानी होगी और होर्मुज को खुलवाकर तेल खरीदना चाहिए। ट्रंप ने ये भी कहा कि अब देशों को खुद अपनी लड़ाई लड़ना सीखना होगा। अमेरिका उनकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे वे अमेरिका की मदद के लिए नहीं आए थे।
इटली ने अमेरिका को सैन्य अड्डा देने से किया इन्कार
स्पेन के बाद इटली ने भी ईरान के खिलाफ जारी सैन्य संघर्ष में अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो ने यह निर्णय तब लिया जब जानकारी मिली कि कुछ अमेरिकी बमवर्षक विमान पश्चिम एशिया की ओर जाते समय सिसिली स्थित सिगोनेला नौसेना एयर बेस पर उतरना चाहते हैं। हालांकि इटली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
फ्रांस ने इजरायल के लिए बंद किया हवाई स्पेस
फ्रांस ने ईरान के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल के लिए अमेरिका से इजरायल भेजे जा रहे हथियारों वाले विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इसे याद रखेगा।
पोप ने ट्रंप से कहा- ईरान युद्ध की समाप्ति के लिए रास्ता खोजें
रोम के पास कैस्टेल गैंडोल्फो स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पोप लियो ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि वे युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। उम्मीद है कि वह इस युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता खोज रहे हैं।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x