Download App from

राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए प्राथमिक शालाओं को उन्नत करना जरूरी

  • राज्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण रहे मुख्य दीक्षांतकर्ता
  • ​​​​​राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर में 16वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
  • अतिथियों ने विद्यालय के 105 बच्चों के बीच उपाधि बांटी

बेगूसराय | राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर, बेगूसराय में अष्टम वर्ग उत्तीर्ण एवं प्राथमिक शिक्षा पूर्ण करने वाले 105 बच्चों को 16वें दीक्षांत समारोह में उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्य दीक्षांतकर्ता राज्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण ने कहा कि किसी भी समाज, गांव, जिले या कस्बे की पहचान उसके संस्थानों और व्यक्तित्वों की कृति से होती है। इस विद्यालय ने अपने क्षेत्र एवं जिले को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने चीन और स्विट्जरलैंड के शिक्षण संस्थाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी राष्ट्र को समृद्ध बनाना हो तो प्राथमिक शालाओं को उन्नत करना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को तय करो और उसे पाने का निरंतर प्रयास करते रहो।

भाषा की मजबूत नींव अत्यंत आवश्यक
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के लिए भाषा की मजबूत नींव अत्यंत आवश्यक है। सभी विषयों का ज्ञान भाषा की दृढ़ता से ही सुदृढ़ होता है। दीक्षांतकर्ता समाजसेवी महेश मंगोतिया ने बच्चों को जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति प्रशिक्षण 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को विद्यालय का स्मृति चिन्ह एवं पर्यावरण मित्र बच्चों को इको क्लब का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बस पर उल्लेखनीय काम करने वाले पांच बच्चों को विशेष पुरस्कार दिया गया। स्वागत भाषण संजय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय मंझौल बाजार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने किया। विद्यालय की छात्रा माही ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर समां बांधा।

2009 से आयोजित हो रहा दीक्षांत समारोह
राजकीयकृत मध्य विद्यालय मोहनपुर, बेगूसराय ने सन 2009 से 2025 तक लगातार दीक्षांत समारोहों की एक गौरवशाली परंपरा स्थापित की है, जिसमें देश के उच्चतम प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल होते रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावक राज किशोर रंजन, संतोष कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक विवेकानंद शर्मा सहित रंजन कुमार झा, जयप्रकाश ज्योति, राजेश कुमार, विनीत कुमार, राजीव कुमार, चंद्रकांत कुमार, बैजनाथ कुमार उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने।

सेवानिवृत्त शिक्षिका ने विद्यालय को ढाई लाख रुपए दिए
दीक्षांत समारोह 2026 में विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका कुमारी धर्मशीला जी एवं उनके सुपुत्र डॉ. गणेश कुमार ने मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर को विभिन्न विकास योजनाओं को कार्यान्वित करने हेतु 2,51,000 की राशि विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कुमकुम कुमारी के हाथों प्रदान की। विदित हो कि कुमारी धर्मशीला सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर के पद से 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुई हैं।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x