Download App from

नालंदा विश्वविद्यालय और विश्व शांति स्तूप राजगीर का बच्चों ने किया दर्शन

  • शैक्षणिक परिभ्रमण पर 50 बच्चों ने किया बिहार दर्शन

बेगूसराय (बखरी)। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जयलख अभिमान बखरी बेगूसराय के 50 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की टीम ने शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा विश्वविद्यालय और विश्व शांति स्तूप राजगीर का दर्शन किया। इस शैक्षणिक परिभ्रमण का मार्गदर्शन और नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरजीत कुमार सिंह ने किया। विद्यालय परिसर से रवाना होते वक्त बच्चों के चेहरे पर अपनी ऐतिहासिक विरासत को जानने की उत्सुकता और नई जगह को देखने का उल्लास साफ झलक रहा था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से रूबरू कराना है।

शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों में अनुशासन, सहयोग व सामाजिक समरसता का विकास होता है
शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग व सामाजिक समरसता का विकास होता है। छात्रों को कक्षा की चार दिवारी से बाहर निकाल कर प्रत्यक्ष अनुभव और ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार और शिक्षा विभाग की इस बेहतरीन पहल पर बच्चों ने नालंदा विश्वविद्यालय और विश्व शांति स्तूप का दर्शन किया। नालंदा विश्वविद्यालय हमारा गौरव है जिसने संपूर्ण विश्व में ज्ञान का संचार किया और राजगीर जहां से बौद्ध धर्म के सत्य और अहिंसा का संदेश प्राप्त होता है। शिक्षक आनंद प्रकाश ने कहा कि इस तरह की यात्रा बच्चों को अलग-अलग जगह का परिवेश, रहन-सहन और नई चीजों को सीखने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक नीरज कुमार, सुनील ठाकुर, मसरूफ आलम, मणिभूषण निराला, सोनी कुमारी (अभिभावक) शैक्षणिक यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा, खान-पान व मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सजग रहें।

 

Picture of प्रवीण प्रियदर्शी

प्रवीण प्रियदर्शी

1998 से पत्रकारिता का सफर जारी। हिंदी मासिक पत्रिका ‘दूसरा मत’ से लिखने की शुरुआत। राष्ट्रीय जनमुक्ति पत्रिका का संपादन। दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग। दैनिक अखबार हिंदुस्तान, दैनिक हरिभूमि (हरियाणा), प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में पत्रकारिता की।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x