Download App from

ACS का आदेश : ठंड को देखते हुए डीएम मौसम के हिसाब से छुट्‌टी दें

ACS एस सिद्धार्थ ने सभी डीएम को आदेश जारी किया है कि अपने-अपने जिले में मौसम को देखते हुए छुट्टी दे सकते हैं या स्कूल के संचालन का समय बदल सकते हैं।

पटना | प्रदेश में दिनों दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। सुबह के समय कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस सिद्धार्थ ने सभी डीएम को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि सभी डीएम अपने-अपने जिले में मौसम को देखते हुए छुट्टी दे सकते हैं या स्कूल के संचालन का समय बदल सकते हैं। ऐसा करने से छोटे-छोटे बच्चों को काफी राहत मिलेगी। एसीएस ने ऐसा आदेश मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दिया है।

 शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार को दिसंबर के पहले पखवाड़े में शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से लोग परेशान होंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं बिहार में पहुंच रही हैं। इससे दिन के अिधकतम और रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आपदा विभाग ने भी लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।

बेगूसराय समेत कई जिलों में शीतलहर की आशंका
बेगूसराय के अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद, नालन्दा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और कटिहार में शीतलहर की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पूर्वी चंपारण का तापमान सबसे कम रहा
12 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2° डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.7° डिग्री सेल्सियस मधुबनी में रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में अचानक से भारी गिरावट दर्ज की गई। खगड़िया को छोड़ सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10° डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x