- अंतिम संस्कार से पहले सेना ने 21 बंदूकों से सलामी दी
- निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी भी मौजूद रहे
नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगम बोधघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह घाट पर मौजूद थे। मनमोहन सिंह को बेटी ने मुखाग्नि दी। पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी से निगमबोध घाट लाया गया था। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। 21 बंदूकों से सलामी देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई थी। अंतिम संस्कार से पहले अरदास भी की गई।
#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/2dXTM9hxiX
— ANI (@ANI) December 28, 2024
भूटान नरेश, मॉरीशस के विदेश मंत्री भी पहुंचे
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भूटान नरेश और मॉरीशस के विदेश मंत्री आए थे। सूत्रों के अनुसार भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तथा मॉरीशस के विदेश मामले, क्षेत्रीय एकीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री धनंजय रामफुल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यहां पहुंचे हैं। निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
#WATCH | Former Prime Minister #DrManmohanSingh laid to rest with full state honours after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/MvAJsZefrt
— ANI (@ANI) December 28, 2024
स्मारक बनाने पर सरकार जल्द फैसला ले : थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह महान व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा देश के लोगों के लिए काम किया और राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया। उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां कई स्मारक हैं इसलिए एक और स्मारक बनाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार को इस पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए।
संबंधित खबर
Manmohan Singh : नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार, मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा