बेगूसराय | विद्या ददाति विनयम, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥” इस श्लोक का अर्थ है कि विद्या नम्रता देती है, विनम्रता से योग्यता आती है, योग्यता से धन प्राप्त होता है, धन से धर्म (सही आचरण) होता है और धर्म से सुख मिलता है। इसी सुख की प्राप्ति की है राजकीय मध्य विद्यालय, रामपुर (तेघड़ा) के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश ने। इसी सुख का परिणाम है कि शुक्रवार को उन्हें पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा गया।

8 विषयों में नेट क्वालिफाई हैं वेद प्रकाश

वेद प्रकाश को अब तक मिले सम्मान
- वर्ष 2017 में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मान।
- वर्ष 2023 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित।
- स्कूल में हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत बेहतर कार्य के लिए सिविल सर्जन द्वारा सम्मान।
- 2021 में गेट क्वालिफाई
- IISER पुणे में ट्रेनिंग
संबंधित खबर
Begusarai के वेद प्रकाश और अनुपमा सिंह को राजकीय शिक्षक पुरस्कार











