Download App from

Bihar Assembly Elections : बेगूसराय में कुंदन नहीं गिरिराज की फंसेगी प्रतिष्ठा

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में आंधी आने से पहले हवा शांत होने जैसी राजनीतिक स्थिति दिख रही है। चाहे NDA हो या इंडिया महागठबंधन। जन सुराज को तो बस इसी आंधी का इंतजार है। राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले लोगों की मानें तो जन सुराज के प्रत्याशी की घोषणा भाजपा के उम्मीदवार के नाम सामने आने बाद की जाएगी। बेगूसराय सीट से भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन सबको पता है उम्मीदवार वही होगा जो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खासमखास होंगे। ऐसे में टिकट को लेकर पिछड़ने वाले व लोगों के बीच अपनी पैठ रखने वाले की तलाश जन सुराज को होगी। जन सुराज भी भाजपा संगठन में मजबूत पैठ व जनता के बीच स्वच्छ छवि वाले नेता की तलाश में है। यही कारण है कि जन सुराज में बेगूसराय सीट का फैसला अंतिम दौर में होगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा के तीन कद्दावर नेता जन सुराज की कतार में हैं, लेकिन इसे न तो जन सुराज उजागर कर रहा है और न दावेदार।

बेगूसराय से भाजपा ही लड़ेगी, कुंदन को मिल चुका है गिरिराज का आशीर्वाद
NDA में बेगूसराय से भाजपा का लड़ना तय है। विधायक कुंदन कुमार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन कार्यकर्ताओं में रोष है। इससे गिरिराज सिंह भी भली-भांति परिचित हैं। बताते चलें कि बीते 9 फरवरी 2025 को विनोद तावड़े बेगूसराय के दौरे पर थे। उन्होंने भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक होटल के सभागार में बैठक की थी। कार्यकर्ताओं ने तावड़े को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें विधायक कुंदन कुमार पर क्षेत्र से बाहर अधिक समय देने, पटना में सरकारी आवास लेने के बदले सरकार से मकान भाड़ा लेने जिससे पटना में रुकने वाले कार्यकर्ताओं की हो रही असुविधा, बेगूसराय आवास पर किसी से नहीं मिलने व ऐच्छिक अनुशंसित राशि से योजना का कार्य अपने खासमखास से कराने का आरोप लगाया था।‌ यानी विधायक पर लगे आरोप शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके गिरिराज सिंह कुंदन के नाम पर अगर अड़ते हैं तो विपरीत परिणाम आने के छिंटे उन पर पड़ना स्वाभाविक है।
सांसद गिरिराज सिंह का स्वागत करते विधायक कुंदन कुमार। स्रोत: विधायक का X हैंडल
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखी वर्करों की नाराजगी
पार्टी वर्करों की नाराजगी 7 सितंबर को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भी दिखाई दी, जिसमें कार्यकर्ताओं से अधिक जीविका दीदी की उपस्थिति रही, जो चर्चा का विषय बना रहा। बैठक से निकलते ही नाराज कार्यकर्ताओं ने कहना शुरू किया कि जीविका दीदी ही चुनाव जीता देगी। वहीं विपक्षी दलों के लोग कहते हैं कि माल महाराज के मिर्जा के खेले होली यानी जीविका सरकार की NGO है, लेकिन जीविका दीदी ऐसे कर रही हैं जैसे वह NDA की वर्कर हैं। वे कहते हैं कि आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसे जीविका दीदी की सूची चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
बेगूसराय NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेतीं जीविका दीदी।
अतिपिछड़ा सम्मेलन बदलेगी कांग्रेस की दशा-दिशा
बेगूसराय विधानसभा से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले राजेश कुमार उर्फ राजेश मुखिया ने आगामी 21 सितंबर को अतिपिछड़ा सम्मेलन करने की घोषणा की है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम लेकर दिल्ली से भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के भाग लेने की संभावना है। राजेश कुमार को बीते चुनाव में 18,002 वोट मिले थे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बताया जा रहा है कि राजेश मुखिया निर्दलीय चुनाव में इतने वोट ला सकते हैं तो महागठबंधन के घोषित उम्मीदवार होने पर चुनाव जीत सकते हैं। राजेश मुखिया को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से क्या आश्वासन मिला है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलतीं पूर्व विधायक अमिता भूषण।
महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है। बीते चुनाव में कांग्रेस ने अमिता भूषण को पार्टी से प्रत्याशी बनाया था। पूर्व विधायक अमिता भूषण 69663 वोट लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रही थीं। वह महज 4554 के अंतर चुनाव हार गई थीं। चुनाव हारने के बाद भी अमिता भूषण क्षेत्र के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से न सिर्फ संपर्क में रही हैं बल्कि दुःख-दर्द बांटने में भी आगे हैं। मृदुभाषी अमिता भूषण की क्षेत्र में एक अलग पहचान है। ऐसे में उनका टिकट कटेगा, किसी को गले नहीं उतर रहा। लेकिन राजनीति‌ में कुछ भी असंभव नहीं होता। होगा क्या इसके लिए तो अभी इंतजार करना होगा।

संबंधित खबर

Bihar Assembly Elections : साहेबपुर कमाल में महागठबंधन का किला भेदना आसान नहीं

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sanjay Jha
Sanjay Jha
29 days ago

Ticket milney ke sambhawnaon per gahan chintan kartey huey aalekh likhe gaye hey. Passa kisney paksh mein palteyga yeh toh party star per suchi jari honey per pata chalega.Lekin BJP ke bichubdh daweydar dwara ticket na milney ke stithi mein jan Swaraj party ird gird ghumna sirf Begusarai hein nahi Bihar ke anay chunawi kshetra mein bhi dikheyga. Kahney ka tatparya BJP ke bichubt neta ke dusre party mein ghuspeth karney se party ko nukshan pahunch neye wala. Jan suraj apney janadhar ko majboot karney ke liye anay party ke bichubh netaon par bhi nazar gareye huey hey.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x