Download App from

धोखाधड़ी के 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार

  • धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने का आरोप
  • एमपी एमएलए कोर्ट ने दिया है कुर्की का आदेश

पटना | पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस रात के करीब 11 बजे उनके आवास पहुंची थी। मामले की जानकारी के बाद भारी संख्या में उनके समर्थक जमा हो गए और सांसद को नहीं ले जाने पर अड़ गए। समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। अब पप्पू यादव को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद IGIMS में कराया गया मेडिकल
पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव को 1995 में IPC सेक्शन 468, 506 और 120B के तहत दर्ज एक केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए IGIMS ले जाया गया। उनके केयरटेकर को उनके साथ भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला 31 साल पुराने धोखाधड़ी का है। गर्दनीबाग थाने में दर्ज इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव के अलावा तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया था।
शिकायतकर्ता का आरोप : धोखाधड़ी कर किराए पर लिया मकान
दरअसल आरोप है कि 1995 में पटना के जिस घर में पप्पू यादव किराये पर रहने गए थे, उसी पर बाद में कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने धोखाधड़ी कर उनके मकान को किराए पर लिया था। बाद में पता चला कि पप्पू यादव इस मकान में कार्यालय चला रहे हैं। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। निर्धारित तिथि को कोई हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने इस्तेहार चिपकाने का आदेश दिया। बावजूद पप्पू यादव समेत अन्य आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने तीन दिन पहले संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। अब जाकर पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया। मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 7 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x