Download App from

दैनिक जीवन में जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करें

  • गंगा ग्लोबल विद्यालय बलिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

बेगूसराय (बलिया) | गंगा ग्लोबल विद्यालय (प्रशांत नगर बलिया) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा एवं प्रबंधक सुमंजय कुमार सिंह, निर्णायक मंडल एवं मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार, एमबीए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुधा झा तथा प्राचार्य मुरारी पराशर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. सुधा झा ने कहा कि दैनिक जीवन में जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, टीमवर्क और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की सभी ने सराहना की। निर्णायक मंडल द्वारा मॉडलों का मूल्यांकन उनकी उपयोगिता, रचनात्मक वैज्ञानिक सिद्धांतों की स्पष्ट एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर किया गया। अंत में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के विज्ञान शिक्षक एवं अन्य शिक्षकगण के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया एवं कर्मचारियों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। गंगा ग्लोबल स्कूल में मनाया गया विज्ञान दिवस विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x