Download App from

700 बच्चों के हाथों में हरित भविष्य की जिम्मेदारी

बीहट (बेगूसराय) | राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी पहल देखने को मिली। यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 700 बच्चों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह आयोजन ‘मिशन हरियाली नूरसराय’ के विशेष सहयोग से किया गया।

विद्यालय के 700 विद्यार्थियों के बीच कुल 700 फलदार पौधे बांटे गए। इनमें 400 अमरूद, 150 कटहल और 150 शरीफा के पौधे शामिल थे।

बच्चों ने ली सुरक्षा की शपथ
कार्यक्रम का सफल संयोजन विद्यालय की वरिष्ठ स्नातक शिक्षिका अनुपमा सिंह ने किया। इसमें इको क्लब, बाल संसद, ग्रीन क्लब और सभी हाउस लीडर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। पौधा मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। बच्चों ने अपने-अपने पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और भरण-पोषण का वादा किया।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ प्रत्येक पौधे को परिवार और विद्यालय से जोड़कर दीर्घकालिक हरित संस्कृति विकसित करना है।

अधिकारियों ने की सराहना
प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने विद्यालय की इस पहल की खूब तारीफ की। उन्होंने इसे बच्चों में पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी जगाने वाला एक प्रेरक कदम बताया।
पौधे बनेंगे हमारी हरित विरासत : रंजन
प्रधानाध्यापक रंजन कुमार और कार्यक्रम संयोजिका अनुपमा सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हाथों लगाए और सँवारे गए ये पौधे भविष्य की सुरक्षित हरित विरासत बनेंगे। वहीं, ‘मिशन हरियाली नूरसराय’ के संस्थापक सदस्य राजीव रंजन भारती ने कहा कि बच्चों का यह उत्साह इस अभियान को और व्यापक बनाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पूनम कुमारी, गौरव रौशन, नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रभा, संजीत कुमार पोद्दार और स्वयंसेवी शिक्षिका अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x