Download App from

बेगूसराय में आज जुटेंगे युवा उद्यमी, स्टार्टअप और नवप्रवर्तक

बेगूसराय | जिले में स्टार्टअप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए 21 अगस्त (शुक्रवार) को ‘TEJAS’ (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कालेज आफ इंजीनियरिंग (RRSDCE) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्टार्टअप बिहार’ की संयुक्त पहल है।

132 जिलों में हो रहा आयोजन
TEJAS देश के 132 चयनित जिलों में आयोजित किया जा रहा है। बिहार के 13 आकांक्षी जिले भी इसमें शामिल हैं। बेगूसराय में इसे राज्यस्तरीय फ्लैगशिप कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

मेंटरिंग से लेकर फंडिंग तक पर जोर
कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और इन्क्यूबेशन की सुविधा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। सीड फंडिंग और बैंक लिंकेज के जरिए वित्तीय संसाधनों तक आसान पहुंच बनाने पर भी जोर रहेगा। इसमें उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित उद्यमी और नवप्रवर्तक अपने उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी लगाएंगे। इससे प्रतिभागियों को जिले में विकसित हो रहे नए उत्पादों और उद्यमों को करीब से समझने का मौका मिलेगा।
उद्यमी, छात्र और बैंकर्स होंगे शामिल
कार्यक्रम में नए और अनुभवी उद्यमी हिस्सा लेंगे। स्टार्टअप फाउंडर्स भी शामिल होंगे। तकनीकी संस्थानों और अन्य कालेजों के छात्र भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रमुख बैंकर्स, विभागीय अधिकारी और स्थानीय विषय विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x