- 14 मार्च को बरौनी के बियाडा में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
बेगूसराय | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 14 मार्च को बेगूसराय आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री बरौनी के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA) में विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास के बाद जनसभा काे संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर बरौनी प्रखंड कार्यालय के कारगिल शहीद समिति सभागार में गुरुवार को जदयू की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय और महानगर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से की।

पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुरानी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और बेगूसराय को एक नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करके भारत के नक्शे पर नई पहचान दिलाएंगे। यह यात्रा मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नीति निर्देशों के अनुरूप आयोजित की जा रही है, और इसका उद्देश्य जिले में समग्र विकास एवं औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देना है।
पंकज सिंह ने कहा कि सभी प्रखंडों से भारी संख्या में कार्यकर्ता इस सभा में आएंगे और मुख्यमंत्री की बातों को सुनकर लाभ उठाएंगे। बैठक में विकाश कुशवाहा, हमीद अंसारी, देव कुमार देव, बच्चा बाबू, मुनि देवी, शांति देवी, शंभू कुमार, त्रिलोकी सिंह, कुंदन कुमार सिन्हा (पिंटू), अजय पासवान के अलावा महानगर व जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर के सभी सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित थे।
संबंधित खबर










