Download App from

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों का अधिग्रहण करे सरकार: सर्वेश कुमार

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन
  • समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए थे बेगसूराय

बेगूसराय | सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार को बेगूसराय आए थे। यहां बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा में उन्होंने सैकड़ों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। इसी कार्यक्रम में दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कई अहम मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने यह ज्ञापन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी सौंपा।

एमएलसी सर्वेश कुमार ने वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दे को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि बिहार की वित्त रहित शिक्षा नीति के संबंध में 2008 में परीक्षा आधारित अनुदान देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक समीक्षा नही हो सकी है। राज्य में लगभग 1500 से अधिक माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और डिग्री कॉलेज हैं। इनके पास लगभग 10 हजार एकड़ बेशकीमती जमीन है। इसका बाजार मूल्य लगभग 50 हजार करोड़ रुपए है। इन संस्थाओं के अपने भवन भी हैं। सरकार को इनका अधिग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से सात निश्चय-3 के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज के लिए जमीन, भवन और आधारभूत संरचना आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। डिग्री कॉलेज की स्थापना पर खर्च होने वाले लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए की बचत भी होगी। साथ ही साथ संस्थानों में कार्यरत 30 से 35 हजार शिक्षक एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी की सेवा का भी समायोजन हो जाएगा। इन संस्थाओं के कर्मी लंबे समय से संघर्षरत हैं और इनकी मांगें शिक्षा के हित में व न्यायोचित हैं।

पशुपालकों की परेशानी को भी उजागर किया
एमएलसी सर्वेश कुमार ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि बिहार में लगभग 2 करोड़ परिवार आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। उनकी आजीविका का प्रमुख आधार पशुपालन है। पशुओं में गायों की संख्या अधिक है। विकसित टेक्नोलॉजी के कारण ही बाजार में अब सिर्फ बछिया वाला सीमेन उपलब्ध है। बिहार में प्रतिवर्ष ऐसे 2 करोड़ सीमेन स्ट्रा की आवश्यकता है जबकि बछिया वाले सीमेन की उपलब्धता सरकार के स्तर से सिर्फ 50 हजार सीमेन प्रति वर्ष की है। अगर बछिया वाला सीमेन की उपलब्धता सुनिश्चित हो तो पशुओं की नस्ल में सुधार होगा और किसानों की आय बढ़ेगी।
जमीन की उर्वराशक्ति बनाए रखना बहुत जरूरी
विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि बिहार में कृषि के उपयोग के लिए प्रतिवर्ष लगभग 65 लाख टन रासायनिक खाद की आवश्यकता है। रासायनिक खाद के लगातार उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति घट रही है। जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिए लगभग 15 लाख टन खाद, विशेष कर गोबर, फसल अवशेष, फ्लाईऐश को बैक्टीरिया कल्चर के उपयोग से, वैकल्पिक नन केमिकल खाद के उत्पादन की योजना बनाने की आवश्यकता है। इससे रासायनिक उर्वरक का प्रयोग 25% तक घट सकेगा और फसल का उत्पादन स्थिर रहेगा।
सिमरिया में जानकी पौड़ी का निर्माण हो
सिमरिया धाम में गंगा के तट पर सरकार द्वारा स्नान घाट, अतिथिगृह, वाच-टावर, शौचालय, चेंज रूम आदि बनाए गए हैं। सिमरिया धाम में वर्ष के लगभग छह महीने गंगा का तट निर्मित घाटों से दूर चला जाता है। विशेषकर गर्मी के दिनों में श्रद्धालुओं को धार्मिक स्नान, पूजा पाठ के लिए 500 मीटर से 8000 मीटर दूर जाना पड़ता है। इस कारण हरिद्वार में जिस तरह हरकी-पौड़ी का निर्माण किया गया है उसी तर्ज पर सिमरिया धाम में एक से दो किलोमीटर का नहर निकाल कर जानकी पौड़ी का निर्माण हो। ऐसा करने से श्र‌द्धालु भक्तों को सरकार द्वारा निर्मित घाटों पर सालों भर सांस्कृतिक, धार्मिक और स्नान की सुविधा मिलेगी।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x