- प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बेगूसराय | सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आते ही गंगा ग्लोबल स्कूल, रमजानपुर, बेगूसराय में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। इस वर्ष कक्षा 10वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 178 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय का परिणाम 100% रहा, जो स्कूल के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दिया है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की है। उन्होंने आशा प्रकट किया हैं कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
टॉप 5 मेधावी छात्र-छात्राएं
- सपना कुमारी – 92% (462 अंक)
- उपहार भारद्वाज – 92% (460 अंक)
- मानस कुमार – 91% (457 अंक)
- रिति भारती – 91% (457 अंक)
- सत्यम कुमार – 90% (450 अंक)
आंकड़ों में पास बच्चे
- 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 30
- 70% से 80% के बीच अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 46
- 60% से 70% के बीच अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 39
- 40% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 62










