Download App from

​​​​​चमोली के विष्णुगाड परियोजना की सुरंग में भूस्खलन, नौ की मौत

  • टनल में अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर चल रहा काम
    अलकनंदा नदी पर बना रहा है 444 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट

चमोली (उत्तराखंड) | चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। टनल में अंदर फंसे करीब छह मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। उनको निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बताया जा रहा कि घटना के समय 28 श्रमिक सुरंग में काम कर रहे थे। घटना गुरुवार शाम पौने सात बजे हुई। ज्यादातर श्रमिक बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य हो चुका पूरा
444 मेगावाट वाली इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सुरंग के 1.8 किमी भीतर जब भूस्खलन हुआ, तब पहली शिफ्ट समाप्त होने में एक घंटा बचा था। सुरंग में केविटी पैकिंग के बाद ग्राउटिंग किया जा रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ मलबा सुरंग में भर गया। मलबा भरने से मजदूरों में अफरातफरी मच गई।

मृतकों में छह की जानकारी नहीं
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में तीन की जिला अस्पताल गोपेश्वर में मौत गई। मृतकों में चंबा निवासी प्रदीप पंवार, मुकेश, दुर्लभ शर्मा समेत नौ शामिल हैं। छह मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
हालात पर नजर बनाए हैं सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आइटीबीपी व सेना की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। सुरंग में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है। मैं स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं और आवश्यकतानुसार हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
भूस्खलन में ये लोग हुए घायल
  • तिलक राज, चंबा
  • रोहित पांडे, कल्याणपुर, (बिहार)
  • चंदन कुमार सिंह, रोहतास, बिहार
  • खेला राम, झारखंड
  • दीना बेंगरा, झारखंड
  • निस्तर मैंगरा, झारखंड
  • विनोद रायना, झारखंड
  • हबील गुड़िया, झारखंड
  • पैल सिंह नेतांग, छत्तीसगढ़
  • सुनील दीवान, छत्तीसगढ़

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x