बेगूसराय। अखिल भारतीय धोबी महासमाज बेगूसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह को सामुदायिक भवन गढ़हरा में श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता बसपा के जिला प्रभारी सह जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासमाज के अनिल रजक वहीं संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार आर्य ने की। मुख अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा मनमोहन सिंह को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें कुशल राजनेता व प्रखर अर्थशास्त्री बताया। इस अवसर पर विजय कुमार पासवान, राजन कुमार पूर्व सरपंच ने विदेश नीति, सूचना, आरटीआई में डॉक्टर मनमोहन सिंह की अग्रणी भूमिका के बारे में चर्चा की। अपने संबोधन में प्रभारी अनिल रजक ने कहा कि डॉक्टर मोहन सिंह वर्ष 1991 में देश को आर्थिक मंदी से उबारने का काम किया। वहीं वक्ताओं द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की मांग प्रदेश व देश के नेताओं से की। वहीं कांग्रेस नेता सुरेश प्रसाद सिंह, संजीत चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, रोशन कुमार, अजय कुमार सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद होकर पुष्प अर्पित की। मौके पर अनुज कुमार, अनुराग, अभिषेक कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
Download App from