Download App from

Meeting : अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा के सदस्य अच्छे कार्य करके एकता की मिशाल कायम करेगी : अशोक सिंह

मकर संक्रान्ति मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को ऋषि गौतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष राममिलन सिंह की अध्यक्षता में की गई।

बेगूसराय। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा बेगूसराय द्वारा मकरसंक्रान्ति मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को ऋषि गौतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष राममिलन सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर जलेवार सेवा समिति के सदस्य अशोक कुमार सिंह, रामउमेश सिंह व कार्तिक प्र सिंह ने कहा कि मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर गौतमधाम में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्य आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से विभिन्न पहलुओं पर सामूहिक चर्चा की। 

नेक कार्य करने की योजना तैयार किया जा रहा

गौतमधाम के सचिव रामबाबू सिंह एवं पूर्व प्राचार्य राजेंद्र प्र सिंह ने कहा कि गौतमधाम में भूमिहार ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर नेक कार्य करने की योजना तैयार किया जा रहा है। खासकर निःशुल्क विवाह एवं उपनयन पंजीयन हेतु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए सभी सदस्य प्रयासरत हैं।

आगामी कार्यक्रम की योजना पर चर्चा की

इस अवसर पर चकवार समिति के अध्यक्ष रामपुकार सिंह, सोनेबार सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्र सिंह, परासर समिति के अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, भारद्वाज समिति के अध्यक्ष श्रीकांत राय, अध्यक्ष यदुवंश चौधरी ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाज के सर्वगोत्रीय महासंगम में गौतमधाम की पावन धरती पर सभी गोत्र के सदस्य एकसाथ मिलकर आगामी कार्यक्रम की योजना पर चर्चा किया। इसी अवसर पर सचिव रामबाबू सिंह, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, अशोक सिंह व पंकज सिंह ने कहा कि लगातार सभी गोत्र के सदस्य के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान के तहत इस अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्य एकजुटता का परिचय देते हुए अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किया।

संगठन को मजबूत करने के लिए महासभा होना अतिआवश्यक

इसी अवसर पर प्रायोजक भीठसारी निवासी संजय प्रशांत, नंदकिशोर सिंह रामकिशोर राय, राजेश सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए महासभा होना अतिआवश्यक है। इसी निमित्त हम सभी भाई धाम में उत्साहित होकर जुटे हैं। आगे भी इस तरह का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर लगातार चलेगा। इससे सभी गोत्र की समाज में पहचान बनेगी।

मौके पर ये लोग थे मौजूद

मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, कुमार अनिल, अमित कुमार सिंह गप्पू, रामाज्ञा प्र सिंह, कन्हैया कुमार, उमेश प्र सिंह, अशोक सिंह, मोहन सिंह, पंकज सिंह, रमेश सिंह, पशुपतिनाथ शर्मा, राजीव सिंह, अर्जुन सिंह, सोनू, राहुल, रामशंकर सिंह, सुनील सिंह, राममिलन सिंह, सावित्री देवी समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x