Download App from

जीवन की डोर के साथ संबंधों काे भी सींचते हैं पेड़-पौधे

संबंध केवल हम मानवों के बीच ही सीमित नहीं होते हैं बल्कि इनका विस्तार पेड़-पौधे, पशु और नदियों तक भी है। हम सब भी पेड़ों के कारण ही जीवित हैं।

बेगूसराय | संबंध केवल हम मानवों के बीच ही सीमित नहीं होते हैं बल्कि इनका विस्तार पेड़-पौधे, पशु और नदियों तक भी है। हम सब भी पेड़ों के कारण ही जीवित हैं। वायु, जल, भोजन एवं कई अन्य उपकार पेड़ों का हमारे ऊपर है। इन पेड़ों की रक्षा का वचन हमें लेना चाहिए। इसी सूत्र वाक्य को भारद्वाज गुरुकुल के बच्चों ने अपनाया है। जिस तरह कलाई पर राखी बंधने के बाद भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं उसी तरह यहां के विद्यार्थी भी स्कूल परिसर में लगे पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र उनकी रक्षा का वचन लेते हैं। यहां के बच्चों ने रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे और उनके प्रति आभार जताते हुए शपथ ली। बच्चे इसे वृक्षाबंधन कहते हैं।

भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिव प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि पेड़ साक्षात ईश्वर हैं। यह प्राणवायु न दे तो हम तीन मिनट में मर जाएंगे। भोजन और जल से ही हमारा अस्तित्व है। श्रावण मास में प्रकृति हमें अरबों लीटर जल देती है। यही जल हमारे जीवन का आधार है। 200 वर्ष पूर्व सीमेंट के आविष्कार से पहले पेड़-पौधे ही मंदिर होते थे। कुछ जगह ही पत्थर के मंदिर बनाए गए थे। आज भी पेड़-पौधे पूजनीय हैं। इनसे ही हमारा जीवन है।

बच्चों को प्रकृति से जोड़ें
शिव प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि पेड़-पौधों से भावनात्मक संबंध होने के बाद बच्चे उसके प्रहरी हो जाते हैं, उसकी परवाह करते हैं। राजस्थान के बिश्नोई समाज ने विश्व को रास्ता दिखाया है। प्रकृति का संरक्षण बिना दिल और मन के नहीं हो सकता है। मन में प्रकृति के प्रति सम्मान होने पर व्यक्ति न सिर्फ पौधा लगाता है वह उसका संरक्षक भी हो जाता है। किताबों की दुनिया से बाहर आकर बच्चे पेड़ को गले लगाते हैं, उसे मित्र समझते हैं। उसे ईश्वर जैसा सम्मान देते हैं। यह उनके मन मस्तिष्क पर आजीवन छाप छोड़ता है।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x